देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

वैभव को रोकने का हरभजन ने बताया तरीका, बोले- विकेट लेने के इरादे से करें गेंदबाजी

 

नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी ने कम उम्र में ही क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि इस 15 वर्षीय बल्लेबाज को रोकने के लिए गेंदबाजों को रक्षात्मक होने के बजाय आक्रामक रणनीति अपनानी चाहिए।

हरभजन ने वैभव को असाधारण और अलग तरह का खिलाड़ी बताते हुए कहा कि गेंदबाजों को रन रोकने के बजाय उसकी विकेट हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, यदि गेंदबाज केवल रन बचाने की कोशिश करेगा तो वैभव को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि गेंदबाज को लगातार आक्रमण करते हुए बल्लेबाज को आउट करने का मौका बनाना चाहिए। इस रणनीति में जोखिम जरूर है और वैभव छक्के भी लगा सकते हैं, लेकिन आक्रामक बल्लेबाज के खिलाफ विकेट लेने के लिए यह जोखिम जरूरी है।

हरभजन का यह भी कहना है कि फील्डिंग वैभव की बल्लेबाजी के अनुसार रक्षात्मक तरीके से लगाने के बजाय गेंदबाज की अपनी योजना के हिसाब से होनी चाहिए। गेंदबाज को हर गेंद पर बल्लेबाज पर दबाव बनाने और विकेट हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।

वैभव ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। तेज शुरुआत और बड़े शॉट खेलने की उनकी क्षमता के कारण विरोधी टीमों के लिए उन्हें रोकना चुनौती बन रहा है। अब घरेलू क्रिकेट में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

दलीप ट्रॉफी में वैभव ईस्ट जोन के उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे। ऐसे में उनके लिए आगामी घरेलू सत्र बल्लेबाजी के साथ नेतृत्व क्षमता दिखाने का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Author

Related Articles

Back to top button