बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सुपेला-अकौरी मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क से हजारों ग्रामीण परेशान

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर क्षेत्र के सुपेला से अकौरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 10 वर्ष पूर्व निर्मित इस सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के बाद स्थिति और भी दयनीय हो गई है। मार्ग पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीण बद्री पाठक ने सिंगरौली कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सुपेला-अकौरी मार्ग की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं रखरखाव में लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button