बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महान नदी से अवैध रेत उत्खनन कर रहे लोगों पर चितरंगी पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर रेत सहित जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महान नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत सहित जब्त किए हैं, जबकि चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।


पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी की निगरानी में अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी चितरंगी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया स्थित महान नदी से कुछ लोग अवैध रूप से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टरों से परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया स्थित महान नदी के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर रेत उत्खनन एवं परिवहन में लगे लोग अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरे हुए जब्त कर थाना लाया।
जब्त वाहनों में रेत सहित कुल कीमत करीब 10 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपी चालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 403/2026 एवं 404/2026 दर्ज कर धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4, 21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रसाद साकेत, विशेषर साकेत, आरक्षक शुभम पटले एवं आकाश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button