बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई माड़ा तहसीलदार अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार माड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन किए जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना के आधार पर तहसीलदार अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध अनुमति एवं आवश्यक दस्तावेजों के रेत का परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button