जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली ने सर्वधर्म सभा के साथ किया सद्भावना यात्रा

सिंगरौली- जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर स्थानीय सर्किट हाउस में धर्म गुरुओं के उपस्थिति में सर्वधर्म सभा कर शांति सद्भाव का संदेश दिया उक्त अवसर हिन्दू सनातनी धर्म गुरु डॉ एन पी मिश्रा जी सिक्ख धर्म गुरु धर्मेंद्र सिंह जी मुस्लिम धर्म गुरु मोहमद हाफिज हुसैन जी ईसाई धर्म गुरु जोशी कुरीथाकोश जी ने राजीव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सदी का महान नायक बताया तथा उनके जन्मदिन पर अपने अपने धर्म की ओर से शांति का पैगाम दिया । कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी धर्म गुरुओं सहित कांग्रेस जनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज ऐसे योद्धा का जन्मदिन है जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में अविस्मरणीय कार्य किया था उनके कार्यकाल में इक्कीसवीं सदी की शुरुआत हुई थी उनके ही कारण आज हर हाथ में मोबाइल कंप्यूटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण है उन्होंने ही युवा साथियों को मताधिकार का अधिकार 18 वर्ष के उम्र में दिया था ।
कार्यक्रम में आए हुए धर्म गुरुओं का सम्मान जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान जी ने साल श्रीफल से करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज जिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए है जिसमें सेवादल द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ सद्भावना यात्रा निकाल कर शांति का संदेश दिया जाएगा वही जिला कांग्रेस द्वारा सभी वरिष्ठ जनों के उपस्थिति में राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाकर मेडीकल कालेज में नवानगर ब्लाक कांग्रेस द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया था उन्हीं के नेतृत्व जब सूचना क्रांति की शुरुआत हुई तब का विपक्ष बैलगाड़ी से आकर उक्त बिल का विरोध किया था आज जो देश के अंदर सभी विभागों में सभी लोगों के हाथ में जो कम्प्यूटर क्रांति आई है वह राजीव गांधी जी की देन है उन्ही के नेतृत्व में देश के अंदर क्रांति की शुरुआत हुई थी दुख की बात है कि राजीव जी हम लोगों के बीच से बहुत जल्दी चले गए उनकी कमी देश को हमेशा खलेगी ।
कार्यक्रम के बाद नगर में जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय के अगुआई में सद्भावना संदेश यात्रा निकाली गई जो राजीव गांधी जी के प्रतिमा के पास आकर समाप्त हुई उसके बाद सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी राजीव गांधी जी के प्रतिमा के पास माल्यार्पण किए ।
उक्त अवसर पर पूर्व महापौर रेनू शाह जी जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष राम अशोक शर्मा जी जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह चन्देल जी सहित वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के डी सिंह अनिल सिंह अखिलेश सिंह शालिनी श्रीवास्तव विद्यासागर वैश्य सीमा भारती आशुतोष शाह ललित सिंह बी एन त्रिपाठी बी के श्रीवास्तव अशोक शाह लखन लाल शाह पंकज पाण्डेय शहीद खान रिंकू उसेद हसन सिद्दकी सुदामा कुशवाहा सुदामा साकेत संध्या सिंह आर पी शाह कृष्णा शाह प्रहलाद शाह अनिल बर्मा अवनीश दुबे अखिलेश पाण्डेय हनुमान जायसवाल के पी सिंह हीरामणि शुक्ला रामदास कुशवाहा विजय जायसवाल अंजनी बर्मा सुरेश साकेत ठाकुर प्रसाद वैश्य संजय सेन विवेक पाण्डेय सूर्यवली पाण्डेय संतोष चौबे हरिकमल वैश्य विजय शाह अनिल वैश्य रामगोपाल पाल बांटो कौर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।













