बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अंतिम सोमवार पर शिवधाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धा

सिंगरौली। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर वैढ़न स्थित शिवधाम मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष गूंजते रहे।

शिवधाम मंदिर के महाप्रबंधक एवं ज्योतिषविद् पं. डॉ. एन.पी. मिश्र के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ एवं महामृत्युंजय भगवान का विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जल, दुग्ध, पंचामृत, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक भी कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और महामृत्युंजय मंत्र की ध्वनि से पूरा शिवधाम परिसर आध्यात्मिक वातावरण से भर उठा।

पं. डॉ. एन.पी. मिश्र ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। श्रद्धा और भक्ति से की गई शिव उपासना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति प्रदान करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं से जुड़े रहने तथा समाज में सेवा एवं सद्भाव की भावना को बढ़ाने का आह्वान किया।अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Author

Related Articles

Back to top button