new delhiबड़ी खबर

17 छात्राओं का दुष्कर्मी बाबा उप्र से पकड़ा गया , दिल्ली पुलिस ने दबोचा

पोल खोल पोस्ट / बाबा के चोला में रंगा बलात्कारी बाबा चैतन्यानंद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बाबा पर 17 छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है और पुलिस उसे बीते तीन दिनों से तलाश रही थी।

पुलिस की टीम ने चैतन्यानंद को आगरा में ताजगंज इलाके के होटल होम फर्स्ट में रुम नंबर 101 को अपना अड्डा बना रखा था। चैतन्यानंद पर लड़कियों के साथ यौन शोषण के अलावा भी कई आरोप हैं।

पुलिस ने यौन शोषण के अलावा स्वामी चैतन्यानंद पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है। आरोप लगने का बाद से दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद को ढूंढ रही थी। रविवार को पुलिस ने आगरा से आरोपी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।

करीब 9 साल पहले भी एक महिला ने स्वामी चैतन्यानंद पर गंभीर आरोप लगाया था। 9 साल पहले आई छात्रा ने आरोप लगाया था कि चैतन्यानंद उसे गंदी नजरों से देखता था और उसे बड़े-बड़े होटलों में साथ चलने के लिए कहता था। इसके अलावा कई लड़कियों ने आरोप लगाया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें विदेश भी साथ ले जाने का लालच देता था।

उनसे कहता था कि उनकी बात मानें तो उन्हें विदेश में पढ़ने के लिए पैसे देगा। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेट के स्वामी चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए आरोपी से पुलिस का पूछताछ करना जरूरी है।

कैसे धराया स्वामी चैतन्यानंद
पुलिस जांच में सामने आया कि फरार चल रहा चैतन्यानंद आगरा के ताजगंज इलाके के होटल होम फर्स्ट में छिपा हुआ था। होटल के रूम नंबर 101 को उसने अपना अड्डा बना रखा था। यहीं से वह रात में छात्राओं को बुलाता और उन्हें लालच देकर फंसाने की कोशिश करता था। उसके खिलाफ 4 अगस्त को दिल्ली के वसंतकुंज थाने में मामला दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर अचानक होटल के बाहर पुलिस की हलचल बढ़ गई। टीम ने होटल को घेरा और सीधे रूम नंबर 101 में पहुंच गई। बाबा बिना ज्यादा विरोध किए पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार करने के बाद उसे सीधे दिल्ली ले जाया गया। होटल स्टाफ ने बताया, बाबा हमारे होटल में किसी के साथ आए थे। उन्होंने आईडी जमा कराई थी। रात में करीब 3 बजे पुलिस पहुंची और बिना हमसे कोई जानकारी लिए सीधे कमरे में जाकर बाबा को पकड़ लिया। वह हमारे बगल में रहने वाले कौशल भाई के साथ आए थे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button