देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का ट्रेलर जारी, बेटी को बचाने अंधी मां लड़ेगी खतरनाक जंग

 

मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में तापसी एक मां बानी की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी बेटी मिश्टी का अपहरण हो जाता है। बेटी को बचाने की कोशिश के दौरान एक हादसे में बानी अपनी आंखों की रोशनी खो देती है, लेकिन इसके बावजूद वह बेटी की तलाश जारी रखती है।

ट्रेलर में तापसी का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। शारीरिक चुनौती के बावजूद उनका किरदार अपराधियों और कई रहस्यमय परिस्थितियों का सामना करता नजर आता है। बेटी की तलाश धीरे-धीरे एक बड़े रहस्य और संघर्ष में बदल जाती है।

फिल्म में तापसी के साथ इश्वाक सिंह, जतिन सरना, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और छाया कदम प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इश्वाक सिंह गोकुल और जतिन सरना जांच अधिकारी कबीर के किरदार में नजर आएंगे।

‘गांधारी’ का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है, जबकि कहानी और निर्माण की जिम्मेदारी कनिका ढिल्लों ने संभाली है। फिल्म 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर सामने आने के बाद तापसी के एक्शन अवतार और फिल्म की रहस्यमय कहानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

Author

Related Articles

Back to top button