बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

108 एंबुलेंस के जिला समन्वयक विपिन गिरी पर गिरी गाज, अनैतिक गतिविधियों के चलते सेवा से बर्खास्त

सिंगरौली। मध्य प्रदेश में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी जेएईएस प्रोजेक्ट्स (आई) प्राइवेट लिमिटेड (JAES Projects (I) Private Limited) ने सिंगरौली जिले के जिला समन्वयक (District Coordinator) विपिन गिरी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से टर्मिनेट (बर्खास्त) कर दिया है। कंपनी प्रबंधन ने अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता और पद के दुरुपयोग को लेकर यह सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

पत्नी के खाते में पैसे डलवाने का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला समन्वयक विपिन गिरी पर अपने अधीन कार्यरत एक ऑपरेटर से अपनी पत्नी के बैंक खाते में ₹2000 ट्रांसफर करवाने का गंभीर आरोप लगा था। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे पद की गरिमा और आपातकालीन सेवा के सेवा नियमों का खुला उल्लंघन माना गया।

कंपनी ने जारी किया टर्मिनेशन लेटर
कंपनी प्रबंधन द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक पत्र (JAES/HO/26/08/24026) में स्पष्ट किया गया है कि जिला समन्वयक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए अनैतिक गतिविधियों और नीतियों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कंपनी ने विपिन गिरी की सेवाएं 25 अगस्त से समाप्त करते हुए उन्हें पद से जुड़े सभी लाभों से वंचित कर दिया है। साथ ही, उन्हें कंपनी से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज व संपत्तियां भोपाल स्थित मुख्य कार्यालय (HO) में तुरंत जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button