बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कामाख्या तीर्थ स्थल यात्रा का संशोधित कार्यक्रम जारी

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर

सिंगरौली। संचालनालय, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मध्यप्रदेश, उज्जैन द्वारा जारी संशोधित यात्रा एवं आवेदन कार्यक्रम के अनुसार जिला सिंगरौली से 29 अगस्त 2026 को प्रस्तावित कामाख्या तीर्थ स्थल यात्रा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब यह यात्रा 7 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है। यात्रा में शामिल होने के इच्छुक पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने तहसील अंतर्गत संशोधित यात्रा कार्यक्रम का आवश्यक प्रचार-प्रसार कराकर कराकर आमजन को अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। साथ ही इच्छुक श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संशोधित यात्रा कार्यक्रम एवं आवेदन की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करें।

Author

Related Articles

Back to top button