बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवविवाहिता की दहेज हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

जियावन पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जिला जेल पचौर

सिंगरौली,। थाना जियावन पुलिस ने ग्राम परमा में नवविवाहिता की दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम परमा निवासी नवविवाहिता सखीना बेगम (21 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मर्ग जांच, साक्ष्य संकलन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना जियावन में अपराध क्रमांक 0570/2026 के तहत धारा 103(1), 80(2), 85, 238, 3(5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पति मोहम्मद इद्रीश, ससुर मोहम्मद हनीफ उर्फ छोटे तथा जेठ तौफिक रजा उर्फ मोहम्मद तौफीस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर छिपाए गए चूड़ियों के टुकड़े सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 27 अगस्त 2026 को न्यायालय देवसर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रतीक कुमार, महिला आरक्षक आराधना सिंह, महिला आरक्षक जया दुबे एवं आरक्षक प्रभात दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button