बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का जनता दर्शन

महीने के पहले और तीसरे रविवार को बैढ़न कार्यालय में सुनते हैं लोगों की समस्याएं, सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर सौंपे आवेदन

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हर महीने के पहले और तीसरे रविवार को आयोजित होने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम रविवार को उनके बैढ़न स्थित कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। लोगों से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रखा जाता है।

सांसद ने बताया कि विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखों अथवा उनके अधीनस्थ अधिकारियों को बुलाकर जनता से प्राप्त पत्रों और शिकायतों से अवगत कराया जाता है। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव होता है, उनका मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। वहीं, जिन मामलों में समय लगता है, उनके लिए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं।उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की जानकारी सांसद कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि समस्याओं की स्थिति की निगरानी की जा सके।

जनता दर्शन कार्यक्रम में पूर्व विधायक चितरंगी अमर सिंह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा नेता वशिष्ठ पांडे, नरेश शाह, भाजपा मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, आलोक शर्मा, आशीष शुक्ला, संजय दुबे, प्रवीण शुक्ला, संदीप चौबे, संदीप शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button