बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गजरहिया में जनसमस्या निवारण शिविर आज

सिंगरौली, । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निराकरण के लिए 11 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत गन्नई के ग्राम गजरहिया में धान खरीदी केंद्र के पास जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में गन्नई सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई कर निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शिविर के दौरान क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, उचित मूल्य दुकानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को शिविर की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों को अपनी समस्याओं एवं आवेदनों के साथ शिविर में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button