अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, छह प्रकरण दर्ज
देवसर क्षेत्र के उज्जैनी और बेटहाडाड़ में छापेमारी, देशी शराब, बीयर, महुआ लाहन और हाथभट्ठी शराब जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। 11 सितंबर को कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और उपायुक्त आबकारी माधव सिंह भयड़िया तथा जिला आबकारी अधिकारी प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वृत्त देवसर क्षेत्र के उज्जैनी और बेटहाडाड़ स्थित रेस्टोरेंट व ढाबों में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान संगीता साहू, कुंजलाल साहू, शिवचन्द्र जायसवाल, देवमणिया जायसवाल और प्रियंका साहू के विरुद्ध कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार कार्रवाई में करीब 5.4 लीटर देशी मदिरा, 17.15 लीटर बीयर, 60 किलोग्राम महुआ लाहन और 25 लीटर हाथभट्ठी मदिरा बरामद की गई। बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 19 हजार रुपये बताया गया है।आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल छह प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।
कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अम्बुज त्रिपाठी, अभिमन्यु पाठक मार्को, आबकारी मुख्य आरक्षक बहादुर सिंह सहित धीरू सिंह, अनुज भुंजिया, अनूप मिश्रा, अमरपाल सिंह, रामनरेश साहू, राघवेंद्र सिंह और शैलेंद्र तिवारी शामिल रहे।













