बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जन उड़ान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर मिश्रा पहुंचे पचौर

ग्रामीणों से की मुलाकात, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

सिंगरौली। बरगवां तहसील अंतर्गत ग्राम पचौर में जन उड़ान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को भास्कर मिश्रा के समक्ष रखा। लोगों ने विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

भास्कर मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना जन उड़ान पार्टी का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आवाज संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।बैठक में आगामी दिनों में जनहित के मुद्दों को लेकर रणनीति बनाने और जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पचौर आगमन का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई।

इस दौरान पचौर उपसरपंच के पति अशोक द्विवेदी, शिवकुमार द्विवेदी, राकेश द्विवेदी उर्फ बेटा, बबन लाल गुप्ता, मुनेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र द्विवेदी, मुद्रिका प्रसाद द्विवेदी, अभिलाष द्विवेदी, मुखिया गुप्ता, भोले गुरु, रमाकांत द्विवेदी, मानेंद्र, सागर गुप्ता और बुद्ध सागर गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button