बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
देवसर में स्वीकृत सिविल अस्पताल भवन के प्रस्तावित स्थल का विधायक ने किया निरीक्षण
संविदाकार को दिए शीघ्र कार्य शुरू करने और समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश

सिंगरौली/ विधानसभा क्षेत्र सिहावल के अंतर्गत देवसर में स्वीकृत सिविल अस्पताल भवन के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का शनिवार को विधायक विश्वामित्र पाठक ने अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संविदाकार से निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।विधायक ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते हुए अस्पताल भवन निर्माण से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सिविल अस्पताल भवन का निर्माण महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।इस दौरान बीएमओ डॉ. सी.एल. सिंह, राजस्व कर्मचारी, संविदाकार सहित क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।












