बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पापल में मंडल कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर की चर्चा

सिंगरौली/ भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल निवास के ग्राम पापल में मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा शामिल हुए और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
बैठक में सेवा संकल्प अभियान, आगामी पार्टी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, मंडल अध्यक्ष श्रीमती इंदू शाहू, जिला मंत्री श्रीमती द्रौपदी सिंह, पूर्व जिला मंत्री ध्रुव सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल प्रभारी मोतीलाल प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, जय प्रकाश शाहू, संतोष जायसवाल, महामंत्री रामाधार विश्वकर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button