बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवाचारपूर्ण शिक्षण में एनटीपीसी विंध्याचल ने जीता शीर्ष सम्मान

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल को 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवॉर्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित “टॉप मोस्ट ऑर्गनाइजेशन विद इनोवेटिव लर्निंग प्रैक्टिसेज” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संगठन में नवोन्मेषी, प्रभावशाली एवं भविष्य के लिए तैयार शिक्षण एवं विकास पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा निरंतर सीखने और क्षमता संवर्धन की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रदान किया गया।

बेंगलुरु में 10 सितंबर 2026 को आयोजित पुरस्कार समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से श्री रविकांत रामिन्नी, उप महाप्रबंधक (आरएलआई) ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान आरएलआई, विंध्याचल टीम के सामूहिक प्रयासों और संगठन में नवाचार, उत्कृष्ट शिक्षण संस्कृति तथा भविष्य के अनुरूप क्षमताओं के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
एनटीपीसी विंध्याचल की यह उपलब्धि संगठन की सतत अधिगम, नवाचार एवं क्षमता निर्माण की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है। एनटीपीसी अपने व्यापक में स्तर पर नवोन्मेषी शिक्षण एवं क्षमता विकास पहलों के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने पर विशेष प्रयास करता रहता है।

Author

Related Articles

Back to top button