भाजपा जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बैठक संपन्न
मंत्री राधा सिंह व विधायकों ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिंगरौली में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला टोली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने की।
बैठक के दौरान अभियान की आगामी रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और सेवा कार्यों के सफल संचालन को लेकर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मूल संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सिंगरौली विकास प्राधिकरण (सीड़ा) अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल तथा पूर्व विधायक सुभाष वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने संगठनात्मक मजबूती और सेवा कार्यों को गति देने पर अपने विचार साझा किए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय गिरीश द्विवेदी व श्रीमती प्रेमवती खैरवार, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जिला महामंत्री द्वय योगेंद्र द्विवेदी व विक्रम सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल प्रभारी ध्रुव सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता वशिष्ठ पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री संतोष वर्मा तथा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, ध्रुव सिंह मंगल सिंह, योगेंद्र द्विवेदी सहित जिला टोली के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।












