बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मप्र पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा अफसरों के तबादले, अमित कुमार बने सिंगरौली के नए SDOP

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार देर रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 137 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में 10 आईपीएस (IPS) अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में सिंगरौली और जबलपुर सहित कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

अमित कुमार बने सिंगरौली एसडीओपी, अन्य IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत आईपीएस अमित कुमार को खंडवा से स्थानांतरित कर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) सिंगरौली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईपीएस आलोक कुमार वर्मा को देवास से सीएसपी रीवा, मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से एसीपी (कोतवाली) नगरीय इंदौर, मनोज कुमार को पन्ना से एसीपी (एमपी नगर) नगरीय भोपाल, वैभव प्रिया को रतलाम से एसडीओपी नेपानगर (बुरहानपुर) और शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा (नरसिंहपुर) पदस्थ किया गया है।

जबलपुर से 8 अधिकारी बाहर भेजे गए

तबादला सूची में जबलपुर जिले से 8 अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में किया गया है:

शुभम सिंह ठाकुर (IPS): एसडीओपी गाडरवारा (नरसिंहपुर)

उपभान सिंह बागरी (CSP): डीएसपी (मुख्यालय) रीवा

आकांक्षा उपाध्याय (DSP ग्रामीण): एसडीओपी परासिया (छिंदवाड़ा)

दीपक सिंह मरावी (प्रशिक्षु DSP): एसडीओपी पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर)

नरेन्द्र गेडाम (सहायक सेनानी): 1st वाहिनी विबल इंदौर

मंजरी शर्मा (सहायक सेनानी): एसडीओपी बिछिया (मंडला)

सुबोध तोमर (सहायक सेनानी): 14वीं वाहिनी विबल ग्वालियर

रीता पन्द्रे (उईके) (सहायक सेनानी): एसडीओपी घंसौर (सिवनी)

जबलपुर जिले में पदस्थ हुए नए अधिकारी

दूसरी ओर, जबलपुर में 4 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है:

उमेश कुमार तिवारी: नरसिंहपुर (डीएसपी अजाक) से डीएसपी (अपराध) जबलपुर

वासुदेव द्विवेदी: पीएचक्यू भोपाल से एसडीओपी पाटन (जबलपुर)

लक्ष्मी पाठक: पीएचक्यू भोपाल से विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) जबलपुर

भगत सिंह गोठरिया: डीएसपी मुख्यालय जबलपुर से सहायक सेनानी (हाईकोर्ट सुरक्षा) जबलपुर

गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपनी नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button