बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दुर्घटना में निधन के बाद परिजनों को मिला 50 लाख का बीमा क्लेम

एसबीआई लाइफ ने टर्म प्लान और चाइल्ड प्लान के तहत क्लेम राशि का किया भुगतान

सिंगरौली। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने दुर्घटना में निधन हुए पॉलिसी धारक अक्षय कुशवाहा के परिजनों को कुल 50 लाख रुपये की क्लेम राशि का भुगतान किया। जानकारी के अनुसार अक्षय कुशवाहा ने दिसंबर 2025 में एसबीआई लाइफ का टर्म प्लान (प्रीमियम रिटर्न) लिया था, जिसकी वार्षिक प्रीमियम राशि 26,400 रुपये थी। 18 अप्रैल 2026 को दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
क्लेम प्रक्रिया के बाद उनकी पत्नी एवं नॉमिनी रुचि श्रीवास्तव के बैंक खाते में टर्म प्लान के तहत 40 लाख रुपये की राशि जमा की गई। इसके अलावा अक्षय कुशवाहा ने अपने बच्चे के भविष्य के लिए चाइल्ड प्लान भी लिया था, जिसमें 60 हजार रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा किया जाता था। इस प्लान के तहत 10 लाख रुपये की क्लेम राशि भी नॉमिनी के खाते में जमा की गई। इस प्रकार दोनों पॉलिसियों के तहत कुल 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

एसबीआई लाइफ के अनुसार चाइल्ड प्लान की भविष्य की सभी निर्धारित किश्तें भी माफ कर दी गई हैं और आगे की किश्तें जमा करने की जिम्मेदारी एसबीआई लाइफ द्वारा वहन की जाएगी।

नॉमिनी को क्लेम राशि का चेक सौंपे जाने के दौरान अभिकर्ता राम नरेश कुशवाह, सीनियर टेरिटरी मैनेजर अभय कुमार श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर एवं एसबीआई लाइफ सिंगरौली शाखा प्रमुख रवीन्द्र सिंह तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button