बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हिंडालको महान में गणेशोत्सव का शुभारंभ, टाउनशिप मंदिर में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा

 

बरगवां। हिंडालको महान टाउनशिप स्थित मंदिर प्रांगण में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। पूजन-अर्चन में हिंडालको महान के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए।

गणेश प्रतिमा स्थापना एवं पूजन में हिंडालको महान के इकाई प्रमुख लिनु पंचमन, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, कार्मिक प्रमुख रंधीर वत्स, सी. एस. आर.प्रमुख संजय सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर हिंडालको महान के निरंतर विकास, सुरक्षित एवं बाधारहित उत्पादन और संस्थान की उन्नति के लिए विघ्नहर्ता गणेश का आह्वान किया। साथ ही सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर टाउनशिप में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। आगामी दिनों में गणेशोत्सव के तहत भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

तीज व्रत के साथ महिलाओं ने की गणेश आराधना

इस वर्ष गणेश पूजन की विशेषता यह रही कि तीज व्रत के अवसर पर महिलाओं ने भगवान गणेश की आराधना करते हुए अपने पतियों के दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा के साथ पूजन में सहभागिता की।

सी. एस. आर.प्रमुख संजय सिंह ने पत्नी के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं संस्थान की सुख-समृद्धि की कामना की।

गणेशोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में कार्मिक विभाग के मनीष सिंह, मधुरेंद्र राय, हरिशंकर मिश्रा सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया और टाउनशिप में आस्था, संस्कृति एवं पारिवारिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button