बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर ABVP ने खोला मोर्चा, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिषद के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से ABVP ने बताया कि प्रदेश में साल 2017 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिससे युवा छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। सीधी-सिंगरौली जिले के ABVP संयोजक निखिल वर्मा ने कहा कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि यह छात्रों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे छात्रों को अपनी समस्याओं को सही मंच पर रखने का अवसर मिलता है।

ABVP ने ज्ञापन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का हवाला दिया है। परिषद ने याद दिलाया कि सरकार ने पहले चुनाव कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। परिषद ने सरकार से जल्द से जल्द चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने की मांग की है।

Author

Related Articles

Back to top button