बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव, पॉलीटेक्निक कॉलेज में मना इंजीनियर्स डे

एलुमनी एसोसिएशन के छात्र संवाद में करियर और भविष्य की तैयारी को लेकर दिए मार्गदर्शन

बैढ़न। भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैढ़न में इंजीनियर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्रों ने शामिल होकर विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा परिसर में पौधरोपण किया।

 

एलुमनी एसोसिएशन की ओर से वर्तमान विद्यार्थियों के लिए छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को करियर निर्माण, भविष्य की बेहतर तैयारी और रोजगार के अवसरों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

इंजीनियर्स डे के अवसर पर वर्तमान विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल तैयार किए थे। पूर्व छात्रों ने इन मॉडलों का निरीक्षण किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्वरुचि भोज का आयोजन हुआ। इसके बाद पूर्व छात्रों ने कॉलेज परिसर का भ्रमण किया और एलुमनी एसोसिएशन के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, एलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष सजन अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम प्रबंधन आशीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित महेंद्र तिवारी, हिमांशु वर्मा, शेर सिंह, शिव शंकर, पवन हरिजन, व्ही.बी. सिंह, विजय वर्मा, छोटेलाल पनिका, शंखलाल शाह, शैलेश मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार शाह सहित अन्य अभियंता एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button