ऊर्जा दक्षता में एनटीपीसी विंध्याचल को दो राष्ट्रीय सम्मान

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल को ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 27वें राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 में दो प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ के ऊर्जा दक्षता परिषद द्वारा आयोजित समारोह में विंध्याचल को लगातार चौथे वर्ष ‘उत्कृष्ट ऊर्जा दक्ष इकाई और लगातार दूसरे वर्ष ‘राष्ट्रीय ऊर्जा लीडरÓ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

थर्मल पावर प्लांट की सामान्य श्रेणी में आयोजित प्रतियोगिता में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों और राज्य विद्युत उत्पादकों ने भाग लिया। 18 सितंबर को हैदराबाद स्थित एचआईसीसी में आयोजित समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से अपर महाप्रबंधक (प्रचालन) किरण कुमार बंटू और उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) राम सेवक जायसवाल ने स्टेशन की ऊर्जा प्रबंधन संबंधी पहलों का प्रस्तुतिकरण किया और दोनों पुरस्कार प्राप्त किए।
लगातार दोहरे सम्मान से एनटीपीसी विंध्याचल की ऊर्जा दक्षता, सतत सुधार और उत्कृष्ट संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।











