बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हिंदी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2026 के तहत 18 सितंबर को आवासीय परिसर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय विंध्यनगर में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना रहा।
कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी सुलेख, कक्षा 6 से 8 के लिए निबंध लेखन तथा कक्षा 9 से 12 के लिए हिंदी विज्ञापन लेखन प्रतियोगिता कराई गई। निबंध का विषय ‘मेरी प्रिय हिंदी और विज्ञापन लेखन का विषय ‘डिजिटल भारत में हिंदी रखा गया।

 

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।राजभाषा अधिकारी कल्याण सिंह ने तीनों विद्यालयों का भ्रमण कर प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्राचार्यों एवं शिक्षकों से हिंदी पखवाड़े की आगामी गतिविधियों पर चर्चा भी की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button