बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

स्वच्छता अभियान से प्रारंभ होकर एवं रक्तदान शिविर एवं सायंकाल दीपोत्सव तक चला प्रथम दिवस का कार्यक्रम

सिंगरौली- जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती एव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारतीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे भारतीय जनता पार्टी अनेकानेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सेवा संकल्प अभियान को भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली इकाई भी पूरी तल्लीनता के साथ सम्पन्न करने के लिए कमर कस चुकी है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे सिंगरौली के समस्त कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सम्पन्न करने के लिये मैदान में उतर चुके हैं। संगठन ने देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम को इस पूरे कार्यक्रम का संयोजक बनाया है जोकि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को जिले भर में सम्पन्न करायेंगे।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता अभियान से हुआ। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय समेत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने वार्ड क्रमांक 40 स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप स्वच्छता अभियान चलाया तथा परिसर को स्वच्छ किया। जिले के सभी प्रमुख स्थलों, देवालयों मे कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की तथा मंदिरों को स्वच्छ किया। दोपहर मे समस्त कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सामुदायिक भवन मे आयोजित रक्तदान शिविर पहुंचे जहां कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया जहां उन्हें प्रणाम पत्र सम्मान स्वरूप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी टे कार्यकर्ताओं ने 134 यूनिट रक्त का दान किया जो अपने आप में बड़ा आंकड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पूरे जिले के प्रमुख स्थलों, पार्कों, देवालयों, बाजारों तथा जलाशयों के आसपास  हजारों की संख्या मे दीपक जलाकर प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं दी जिसे संगठन ने आशीर्वाद का दिया नाम दिया है। हर कार्यकर्ता अपने घर मे दिया जलाकर प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं दी एवं शुभाशीष प्रदाय किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह हनुमान मंदिर खटाई , राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह हनुमान मंदिर चितरंगी, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह संयुक्त तहसील भवन बरगवां, विधायक रामनिवास शाह जुड़वा तालाब बैढ़न, विधायक राजेंद्र मेश्राम एकलव्य विद्यालय बरगवां, विधायक विश्वामित्र पाठक शिव मंदिर देवसर ,पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य सिम्पलेक्स कालोनी विंध्य नगर, पूर्व विधायक अमर सिंह चितरंगी बजार, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा शिव मंदिर बरगवां, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल छठ घाट गनियारी, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय यज्ञशाला जयंत एवं समेत समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थलों पर उपस्थित रह कर कार्यकर्ताओं के साथ आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम को भव्यता से सम्पन्न किया तथा प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु की कामना की तथा उनके नेतृत्व को राष्ट्रीय गौरव के रूप में बताया भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जिले के 40 से ज्यादा स्थलों पर यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button