दीक्षांत समारोह आयोजित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में

सिंगरौली विधायक ने संस्थान हेतु एयर कन्डीशनर क्रय करने हेतु 5 लाख रूपये देने की घोषणा की
पोल खोल सिंगरौली
शास० औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिंगरौली में दीक्षांत समारोह का आयोजन श्री रामनिवास शाह, विधायक सिंगरौली के मुख्य आतिथ्य, श्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्राचार्य शास० पोलिटेक्निक की अध्यक्षता एवं वार्ड पार्षद 42 के पार्षद श्री संतोष कुमार शाह ददोली एवं वार्ड 44 की पार्षद श्रीमती श्यामकुमारी शर्मा, तथा संस्था प्राचार्य श्री एन०के० पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में संस्था के प्रत्येक व्यवसाय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा प्रशस्ति पत्र एवं सेवा पखवाडा अभियान अन्तर्गत आयोजित विकसित भारत थीम पर स्वच्छता ही सेवा है,
चित्रकला, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता के प्रत्येक गतिविधि में प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दीक्षांत समारोह के सुअवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि विधायक श्री शाह द्वारा अपने उद्बोधन में संस्था विकास हेतु संस्था के सभागार में एसी लगाने हेतु 5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी श्री एम०एम० मिश्रा, श्री के०पी० शाह, श्री ओ०पी० वैश्य, श्री हरीश कुमार सरयाम, श्रीमती ऋचा दुबे, श्री सत्यम कुमार विश्वकर्मा, श्रीमती साक्षी नागा पाठक, सुश्री सोनिया गुप्ता, समस्त मेहमान प्रवक्ता एवं मुख्य लिपिक श्री जी०पी० वर्मा, एवं अन्य समस्त कार्यालयीन कर्मचारी की उपस्थिति रही ।













