बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 26 वाहनों के चालान

सिंगरौली। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक, तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड और अंबेडकर चौराहा बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे तथा सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क पर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। वाहन चालकों को निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही वाहन पार्क करने की समझाइश दी गई, ताकि आवागमन बाधित न हो।
अभियान के दौरान यातायात नियमों और पार्किंग व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क और सार्वजनिक मार्ग आवागमन के लिए हैं। अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क किए जाएं।कार्रवाई के दौरान थाना यातायात से सूबेदार आशीष तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक संतोष साकेत, आरक्षक प्रवेश, आरक्षक गणेश, आरक्षक रामनरेश सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button