बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन

सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिता

भोपाल : सहकारिता एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के आतिथ्य में अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत की।

गायन में मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, श्री के.सी.गुप्ता, श्री अनुपम राजन, श्री संजय कुमार शुक्ला, श्री शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा और श्री राघवेंद्र कुमार सिंह सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Author

Related Articles

Back to top button