देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस से गरमाया ‘राइज एंड फॉल 2’, आतिशबाजी टास्क में 36 में से 20 फायरवर्क्स हुए पास

 

मुंबई। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के हालिया एपिसोड में आतिशबाजी टास्क के दौरान पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और डिजिटल क्रिएटर मनीष कश्यप के बीच तीखी बहस देखने को मिली। प्राइज पॉट बढ़ाने के लिए शुरू हुआ यह टास्क देखते ही देखते अधिकार, मेहनत और राजनीति जैसे मुद्दों पर बहस में बदल गया।

टास्क के तहत बेसमेंट में मौजूद ‘वर्कर्स’ को प्राइज पॉट की राशि बढ़ाने के लिए आतिशबाजी तैयार करनी थी। क्वालिटी चेक के दौरान ‘रूलर’ शहजाद पूनावाला ने मनीष कश्यप द्वारा तैयार किए गए फायरवर्क को रिजेक्ट कर दिया। इस पर मनीष ने आपत्ति जताते हुए वर्कर्स की मेहनत का सम्मान करने की बात कही।

बहस के दौरान तेज प्रताप यादव ने मनीष के रुख पर सवाल उठाते हुए उन्हें गेम में राजनीति नहीं लाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मनीष ने भी पलटवार करते हुए कहा कि रूलर्स को वर्कर्स की मेहनत को महत्व देना चाहिए।

टास्क में लगातार फायरवर्क रिजेक्ट होने का असर वर्कर्स पर भी पड़ा। तीन फायरवर्क रिजेक्ट होने के बाद अनिश भगत ने खुद गेम से बाहर होने की पेशकश की। अगले राउंड में काजल राघवानी की रंगों से जुड़ी गलती के कारण तीन और फायरवर्क रिजेक्ट हो गए। इसके बाद सर्वसम्मति से निहारिका तिवारी को गेम से बाहर कर दिया गया। निहारिका की गौतम गुलाटी के साथ भी तीखी नोकझोंक हुई।

वर्कर्स ने कुल 36 फायरवर्क तैयार किए थे, जिनमें से क्वालिटी चेक में सिर्फ 20 पास हुए। इसके बाद रूलर्स ने प्राइज पॉट टास्क जीत लिया और उनके खाते में 10 लाख रुपये और जुड़ गए। अब रूलर्स का कुल प्राइज पॉट 38 लाख रुपये बताया गया, जबकि वर्कर्स के खाते में 3.25 लाख रुपये रह गए।

टास्क खत्म होने के बाद रूलर्स की ओर से वर्कर्स को खाना देने की कोशिश भी की गई, लेकिन वर्कर्स ने स्वाभिमान का हवाला देते हुए इसे लेने से इनकार कर दिया। एपिसोड में स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला के रुख की तारीफ की, जबकि शहजाद ने प्रियंका चाहर चौधरी के रवैये पर सवाल उठाए। इस पूरे घटनाक्रम ने शो में चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया।

Author

Related Articles

Back to top button