बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सितंबर में एनसीएल से 40 कर्मी सेवानिवृत्त

चार अधिकारी और 36 कर्मचारियों को समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से सितंबर माह के अंत में चार अधिकारी और 36 कर्मचारियों सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
मुख्यालय से महाप्रबंधक खनन/सीईटीआई राजन मेक, केंद्रीय चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. संगीता तिवारी और नगर प्रशासन सिविल के पंप ऑपरेटर किशन चंद सहित अन्य कर्मी सेवानिवृत्त हुए।

समारोह में एनसीएल के सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक मानव संसाधन मनीष कुमार, निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए एनसीएल की प्रगति में उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि अनुभवी कर्मियों की विदाई कंपनी के लिए महत्वपूर्ण क्षति है। निदेशक मानव संसाधन मनीष कुमार और निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद और मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए एनसीएल और कोल इंडिया परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कंपनी की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों में भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

Author

Related Articles

Back to top button