बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कृष्णशिला परियोजना में अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

जयंत ने जीता टीम चैंपियनशिप का खिताब, निगाही रही उपविजेता

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की कृष्णशिला परियोजना में आयोजित तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से 13 टीमों के कुल 61 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप के साथ एकल वर्ग में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में एनसीएल के महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं कल्याण राजेश त्रिवेदी, कंपनी जेसीसी सदस्य अशोक मिश्रा, बी.एन. सिंह, कृष्णशिला परियोजना के परियोजना अधिकारी समुद्र गुप्त, परियोजना के विभागाध्यक्ष, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए राजेश त्रिवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शतरंज ऐसा खेल है, जिसमें पूर्व नियोजन, निरंतर प्रयास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता महत्वपूर्ण होती है। इससे खिलाड़ियों में रणनीतिक सोच, निर्णय क्षमता और रचनात्मकता का विकास होता है।

जयंत ने जीता टीम खिताब
टीम चैंपियनशिप में जयंत परियोजना की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि निगाही परियोजना की टीम उपविजेता रही। एकल प्रतियोगिता में निगाही के अंकित गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। जयंत के कुलश्रेष्ठ दूसरे और उपेंद्र पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। दूधीचुआ के श्रवण सिंह ने चौथा तथा एनसीएल मुख्यालय के प्रदीप पटेल ने पांचवां स्थान हासिल किया।एनसीएल में कर्मचारियों के बीच वर्षभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इनमें क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, शतरंज, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित कई खेल शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों को खेलों से जोड़ने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

Author

Related Articles

Back to top button