बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संस्कार केंद्र में बच्चों को दी गई नैतिक शिक्षा, खेल गतिविधियों से बढ़ा उत्साह

सिंगरौली।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा खुटार सेक्टर अंतर्गत संचालित संस्कार केंद्र में बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक शिवगंगा साहू की उपस्थिति में बच्चों को नैतिक मूल्यों, अच्छे संस्कार एवं जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक नैतिक कहानियों के माध्यम से समझाया गया। बच्चों को अच्छे व्यवहार, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियाँ भी कराई गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नैतिक शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों ने कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने तथा नियमित रूप से ऐसी गतिविधियों में सहभागी बनने का संकल्प लिया और प्रसन्नता के साथ अपने घर लौटे।

Author

Related Articles

Back to top button