चंडीगढ़पंजाबबड़ी खबर

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन

मनोज शर्मा,

पोल खोल चंडीगढ़।

राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन अध्यक्ष सावन लहरी,महामंत्री मुकेश चैनिलिया एवम् उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन 13 अप्रैल, दिन रविवार, सायं 4 बजे राम दरबार फेस-2, स्मॉल फ्लैट कालोनी में संपन्न होगा।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है। समारोह में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने हेतु राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत, चंडीगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा विश्व हिंदू परिषद,पंजाब प्रांत के प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री सुरेश राणा और एरिया इंचार्ज ( चौंकी) श्री गुरविंदर सिंह को विशेष निमंत्रण दिया गया है।

राष्ट्रीय बाल्मीकि न्याय पंचायत आप सभी समाज बंधुओं से निवेदन करती है कि अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पधार कर बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page