बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

घर से लापता 14 वर्षीय बालक को बंधौरा पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया

परिजनों से नाराज होकर घर से निकला था बालक, खैराही डैम के पास मिला

सिंगरौली। बंधौरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए 14 वर्षीय बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालक को सुरक्षित बरामद करने में सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को ग्राम कर्सुआलाल, हाल मुकाम ग्राम कर्सुआराजा बाजार, चौकी बंधौरा थाना माड़ा निवासी 14 वर्षीय बालक अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों की सूचना मिलते ही बंधौरा पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर खोजबीन करते हुए बालक की जानकारी जुटाई।

तलाश के दौरान पुलिस को बालक के ग्राम खैराही में डैम के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर घर से निकल गया था।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालक को उसके पिता के सुरक्षार्थ सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रीय सिन्हा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन तथा थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बंधौरा उप निरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।बालक की तलाश में उप निरीक्षक संदीप नामदेव, प्रधान आरक्षक अरविन्द सिंह तथा आरक्षक दिलीप धाकड़, रामराजा लोधी और अनीश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button