बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ओड़गड़ी में धान की फसल के नुकसान का विधायक ने लिया जायजा

फसल नुकसान के सर्वे के लिए टीम गठित करने के निर्देश, पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन

सिंगरौली। बरगवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओड़गड़ी में खेतों में धान की फसल को हुए नुकसान की जानकारी मिलने पर देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने बुधवार को खेतों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने तहसीलदार दीपेंद्र तिवारी, बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, ओड़गड़ी सरपंच मुन्ना बैस एवं स्थानीय किसानों के साथ प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया।

इस दौरान किसानों से फसल नुकसान की जानकारी लेते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को हुए नुकसान का निष्पक्ष एवं वास्तविक आकलन किया जाना जरूरी है, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत मिल सके।तहसीलदार दीपेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में फसल नुकसान के सर्वे के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर प्रत्येक किसान की फसल का निष्पक्ष सर्वे किया जाए और सर्वे में पात्र पाए जाने वाले सभी किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रभावित किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फसल नुकसान के सर्वे और क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Author

Related Articles

Back to top button