बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मजदूरों की बस पलटी, 40 से ज्यादा लोग थे सवार, 1 की मौत, 13 घायल

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दरअसल, यहां के ढोढन बांध पर मजदूरों से भरी बस पलट गई. इसमें एक मजदूर की मौत हुई है और 13 घायल हुए हैं. दरअसल यह सभी मजदूर बांध साइट पर काम करने वाले थे. बस में बैठकर यह जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए.

जानकारी के मुताबिक यह सभी मजदूर बांध की साइट पर ही काम करते हैं. अपना काम खत्म कर यह घर लौट रहे थे. इन्हें लाने ले जाने के लिए यहां पर बस की व्यवस्था की गई है. रोजाना की तरह जब यह वापस लौट के लिए बस में सवार हुए. तब आगे बढ़ते ही बस पलट गई.

बस में थे 40 से ज्यादा मजदूर

जानकारी के मुताबिक एनसीसी लिमिटेड की इस बात में 40 से ज्यादा मजदूर सवार थे. इनमें से सुरेंद्र प्रसाद, रमाकांत ठाकुर, कृष्ण सिंह, वकील चौहान, प्रमोद गौड़, मुन्नीलाल, सनी, ओम प्रकाश यादव, श्याम सुंदर, रमेश साहनी, राहुल सिंह, अरविंद, विलास्टर साहनी और दीपू घायल हुए हैं. इन सभी घायलों को बिजावर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

चल रही जांच

इस हादसे में एक मजदूर की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है. मृतक की पहचान की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी तरफ हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. शुरुआती तौर पर बस के अचानक आगे बढ़ाने की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है. जांच पड़ताल के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी.

Author

Related Articles

Back to top button