बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

साइबर जागरूकता अभियान मोरवा पुलिस का

सर्वप्रथम स्कूली बच्चों को किया सतर्क

पोल खोल सिंगरौली

सिंगरौली जिले के मोरवा पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार शाम सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी गौरव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने हाई स्कूल पंजरेह में साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय बच्चों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग कॉल, फेक वेबसाइट, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर ठगी इत्यादि के प्रति सतर्क रहने हेतु विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित बच्चों को यह बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें, तथा यदि कोई साइबर अपराध घटित हो तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) अथवा नंबर 1930 पर संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किये जा रहे हैं, जिससे नागरिकों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाई जा सके।

खासकर स्कूलों में बच्चों के बीच इसीलिए जानकारी दी जाती है कि वह जाकर अपने माता-पिता अपने पड़ोसी अपने रिश्तेदारों को इस संबंध में जानकारी दें। इस दौरान कार्यक्रम में करीब 200 की संख्या में बालक बालिकाएं एवं गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल पंजरह के अध्यापक शामिल थे।

उक्त कार्यक्रम में उपनिरीक्षक एन पी तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण मरावी, आरक्षक आकाश पटेल, अजय सिंह, ऋषि सिंह शामिल थे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button