बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हिंडालको रेणुसागर कॉलोनी में कर्मी ने फंदे से झूलकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सिंगरौली- अनपरा कोतवाली के चौकी रेणुसागर क्षेत्र के एन टाइप 40/1 में शनिवार के रात एक युवक की फॉसी लगाकर मौत से रेणुसागार में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समीर खान (पुत्र स्वर्गीय सलीम खान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार समीर अपने घर में अकेला था। पहली पत्नी से तलाक के बाद उसकी दूसरी पत्नी मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।उसके परिजन जब फोन नहीं उठा तो आवास पर देखने पहुंचे जहां अंदर से कमरा बंद पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर अनपरा थाने से एस आईं अशोक सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर रात को मर्चरी में रखवा दिया।शनिवार को सुबह शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शब परिजन को सौंप दिया।

बताया जाता है कि समीर खान को बहुत ही संघर्ष के बाद संविदा से वर्ष 2024 में एलेक्टिकल में स्थायी रोजगार मिला था। हालांकि युवक के इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। लोगो में तरह तरह का चर्चा है।पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button