देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में संभाली संगठन की जिम्मेदारी; कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

भोपाल, 11 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दीपक बाबरिया का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बाबरिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी रह चुके थे। उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी ने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली और हरियाणा में भी संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी।

उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताते हुए उनके राजनीतिक योगदान को याद किया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन को पीड़ादायक बताते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में बाबरिया के साथ काम करने का अवसर मिला था।
कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button