ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न के पदाधिकारियों को सौंपी गई संगठनात्मक जिम्मेदारियां
जिला प्रभारी कविता पांडेय ने कार्य विभाजन कर जनसंवाद और वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने के दिए निर्देश

सिंगरौली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न के पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने और जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए कार्य विभाजन का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर सिंगरौली जिला प्रभारी कविता पांडेय ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी एवं संगठन महासचिव सुरेश कुमार दुबे की उपस्थिति में पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी।
जिला प्रभारी कविता पांडेय ने पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों और वार्डों में आम नागरिकों के साथ निरंतर जनसंवाद स्थापित करें। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैढ़न के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान रिंकू, बैढ़न मंडलम अध्यक्ष उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट, ढोंटी मंडलम अध्यक्ष रामचंद्र शाह उर्फ राजू, बिलौंजी मंडलम अध्यक्ष पप्पू शाह एवं मंडलम अध्यक्ष अनुभव पांडेय सहित ब्लॉक और मंडलम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मोहम्मद असलम, अनिल सोनी, आर.सी. वर्मा, सोनू सोनी, फिरोज खान, शैलेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल रऊफ, अग्रेश कुमार साह एवं एडवोकेट अफरोज खान सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों को गति देना, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित करना तथा वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना रहा।













