बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय आईटीआई कॉलेज में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया

सिंगरौली। शासकीय आईटीआई कॉलेज, सिंगरौली में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड सिंगरौली के तत्वावधान में नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री बृजेश जायसवाल, जिला संयोजक राजबली साह, जिला सह-संयोजक ध्रुव सोनी तथा बजरंग दल के सिंगरौली प्रखंड संयोजक शिवम शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को नशे की समस्या से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button