उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

घंटों की मशक्कत के बाद टावर से सुरक्षित उतारी गई युवती, प्रशासन ने ली राहत की सांस

अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर में मचा हड़कंप, पुलिस, सुरक्षा टीम और दमकल कर्मियों ने मिलकर संभाला मोर्चा

अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र के तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ी युवती को घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। स्थानीय पुलिस, परियोजना की सुरक्षा टीम, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के लगातार प्रयासों के बाद युवती के नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, युवती बीना चौकी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मामला अनपरा निवासी एक युवक से जुड़े प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। चर्चा है कि युवक से नाराजगी के बाद युवती मोबाइल नेटवर्क टावर पर चढ़ गई थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परियोजना की सुरक्षा टीम, दमकल कर्मियों तथा स्थानीय लोगों की मदद से युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए सभी ने लगातार प्रयास किए।

घंटों की मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई और उसे सुरक्षित उतार लिया गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Author

Related Articles

Back to top button