बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

सैकड़ों मातृशक्तियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य एवं जनसंघ की प्रमुख नेत्री राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर सिंगरौली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और सैकड़ों मातृशक्तियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं योगदान का स्मरण किया।
कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने उनके विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को याद करते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहीं मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, आशा अरुण यादव, मधु झा, सरोज सिंह, आशा पाण्डेय, रीता सोनी, ज्योति वर्मा, भावना सिंह, अनीता पाठक, देववंती गुप्ता, सावनमती, देवमती बंसल, नीलम तिवारी, कविता नायडू, कंचन सिंह, सत्यभामा सिंह, सावित्री प्रजापति और कुसुम जायसवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button