सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों ने अदानी पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बैढ़न के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 47 विद्यार्थियों ने 12 अक्टूबर 2026 को अदानी पावर प्लांट, बंधौरा का औद्योगिक भ्रमण किया।
यह भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य कैलाश तंतुवाय के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम प्रभारी रविरंजन पाण्डेय के संयोजन में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के व्याख्याता सूरज कुमार पांडेय, मनीष कुमार झा एवं कंप्यूटर साइंस विभाग की व्याख्याता सुमन मिश्रा उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन प्रक्रिया एवं कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (C&I) विभाग की तकनीकी कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इससे विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान को औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने तथा आधुनिक तकनीकों व करियर संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।













