देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जूनियर डॉक्टरों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये

रांची:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सेवारत जूनियर रेजिडेंट (शैक्षणिक) डॉक्टरों को बड़ी राहत देते हुए उनके मासिक मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। नए संशोधन के बाद जूनियर डॉक्टरों को प्रतिमाह 15,500 रुपये से लेकर 17,000 रुपये तक का सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर मानदेय संशोधन की संचिका को स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार के संकल्प संख्या 244(09) के तहत निर्धारित नई दरें इस प्रकार हैं:

प्रथम वर्ष: मानदेय 54,500 रुपये से बढ़ाकर 70,000 रुपये किया गया (15,500 रुपये की वृद्धि)।

द्वितीय वर्ष: मानदेय 58,500 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये किया गया (16,500 रुपये की वृद्धि)।

तृतीय वर्ष: मानदेय 63,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये किया गया (17,000 रुपये की वृद्धि)।

इसके साथ ही, रांची (कांके) स्थित ‘रिनपास’ में कार्यरत डीएनबी प्रशिक्षणार्थी डॉक्टरों के मानदेय पुनरीक्षण प्रस्ताव पर भी विभागीय स्तर पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे चिकित्सकों को सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियां और उचित प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकता है। इस फैसले से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button