देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ के नारे, शरजील इमाम के समर्थन में भी लिखा

नई दिल्ली:दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर आपत्तिजनक और विवादित नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। दीवारों पर ‘फ्री कश्मीर’ और 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम को रिहा करने की मांग से जुड़े नारे लिखे गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), एबीवीपी और विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) के खिलाफ भी नारेबाजी की बातें लिखी पाई गई हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इन विवादित नारों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में यूएपीए के तहत जेल में बंद शरजील इमाम लंबे समय से न्यायिक हिरासत में है।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब परिसर में वर्ष 2006 से भंग छात्र संघ को बहाल कराने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी है। हाल ही में ‘यूनाइटेड स्टूडेंट्स ऑफ जामिया’ के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने गालिब लॉन में आम सभा कर चुनाव तारीखों की घोषणा को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाया था। तनावपूर्ण माहौल के बीच दीवारों पर लिखे इन नारों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Author

Related Articles

Back to top button