बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

37 साल बाद सिंगरौली में जुटेंगे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता, 300 प्रतिनिधि लेंगे प्रशिक्षण

28 से 30 अक्टूबर तक जयंत के कल्याण मंडप में होगा संभाग स्तरीय शिविर, शुभारंभ में अजय सिंह राहुल और समापन में कमलेश्वर पटेल होंगे शामिल

सिंगरौली। कांग्रेस सेवादल का संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 37 वर्ष बाद सिंगरौली में आयोजित किया जा रहा है। 28, 29 और 30 अक्टूबर को जयंत स्थित कल्याण मंडप में होने वाले इस शिविर में संभाग के लगभग 300 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, अनुशासन और जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रूपेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सिंगरौली में इस स्तर का शिविर आयोजित करने का प्रयास लंबे समय से किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में उन्होंने जयंत में ही कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वर्ष 2008 से उन्हें जिले में सेवादल की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके बाद से संभाग स्तरीय शिविर आयोजित करने की दिशा में प्रयास जारी थे।

शुभारंभ और समापन में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता
शिविर के शुभारंभ अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के शामिल होने का कार्यक्रम है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के भी आगमन की संभावना जताई गई है। वहीं, समापन समारोह में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे।
रूपेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शिविर में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button