बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस की कार्रवाई: घर में घुसकर जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोने के गहने बरामद कर भेजा जेल

सिंगरौली-जियावन थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

रात में घर में घुसकर पार किए थे जेवरात और नकदी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी मोहित गुप्ता (उम्र 31 वर्ष, निवासी नौढिया आवाद) ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 11:00 बजे से सुबह 07:00 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर सोने का मांग टीका, मंगलसूत्र, कान की बिजली, नथिया और 1850 रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। फरियादी ने गांव के ही विनय कुमार गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता पर चोरी का संदेह जताया था। पूछताछ में कबूला जुर्म, घर से बरामद हुआ माल:फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 688/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर विनय कुमार गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता (उम्र 25 वर्ष, पिता कैलाश प्रसाद गुप्ता, निवासी नौढिया आवाद) को तलब कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी गया सोने का मांग टीका, नथिया, कान की बिजली, मंगलसूत्र और सोने का हार विधिवत जब्त कर मालखाना में सुरक्षित रखवाया गया। आरोपी ने नकद राशि व्यक्तिगत खर्च में उपयोग करना बताया।

न्यायालय ने भेजा जेलआरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने 24 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर 25 अक्टूबर को न्यायालय देवसर में पेश किया, जहां से जेल वारंट बनने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई और माल बरामदगी में थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश रावत, बृजेश सिंह, नाथूलाल प्रजापति, प्रतीक कुमार, आरक्षक प्रभात कुमार दुबे, रूपेश अलावा और महिला आरक्षक प्रतिमा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button